फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने सपा सांसद का जलाया पुतला, राणा सांगा पर टिप्पणी का विरोध

Tue, 01 Apr 2025 05:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ शिमला में देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ता पुतला फूंकते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने सचिवालय के पास समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने सांसद का पुतला जला कर विरोध जताया। उन्होंने 12 अप्रैल को बड़ी संख्या में शिमला से आगरा कूच की चेतावनी दी।

विज्ञापन


छोटा शिमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन मगर प्रदर्शनकारियों ने जिस वाहन में पुतला लाए थे, उसी को जलाने की चेतावनी दे दी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि वीर योद्धाओं के सम्मान में संगठन सड़कों पर उतरा है। जिनका कोई इतिहास नहीं है, वे योद्धाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके विरोध में शिमला में उनका पुतला दहन किया गया। पुतले के ऊपर जूतों की माला पहनाई गई। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें