फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Flying Festival: शिमला में फ्लाइंग फेस्टिवल, ग्रेट खली और मंत्री अनिरुद्ध बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

Tue, 15 Oct 2024 07:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

शिमला के जुन्गा इलाके में बुधवार से शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। 18 अक्तूबर को द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी से सटे रियासतकालीन शहर जुन्गा घाटी की टिक्कर साइट पर पायलट पैराग्लाइडिंग में चुनौती पेश करेंगे। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बुधवार सुबह 11:00 बजे शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


आयोजनकर्ता और द ग्लाइड इन के प्रबंधक निदेशक अरुण रावत ने बताया कि फ्लाइंग फेस्टिवल में देश और विदेशों से आए 50 से अधिक पायलट भाग लेंगे। इसमें वेस्ट बंगाल से एक महिला पायलट भी शामिल है। पायलट सोलो और टीम श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

उधर, पायलटों ने मंगलवार को भी जुन्गा स्थित टिक्कर साइट में पैराग्लाइडिंग का अभ्यास किया। उल्लेखनीय है कि 18 अक्तूबर को द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें