फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 11वीं-12वीं कक्षा में दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई, आनी के स्कूलों में अब विंटर वेकेशन शेड्यूल

Tue, 12 May 2026 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए अंतिम तारीख 25 मई तक बढ़ गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
दाखिले की तिथि बढ़ाई( सांकेतिक )। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए अंतिम तारीख 25 मई तक बढ़ गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि पांच मई को शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक छात्र-छात्राएं परिणामों में विलंब, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति तथा ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में आवागमन संबंधी कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश लेने में असमर्थ थे। उन्होंने कहा कि 25 मई तक तारीख बढ़ाने का फैसला शिक्षा के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आनी शिक्षा खंड के स्कूलों में अब लागू होगा विंटर वेकेशन शेड्यूल
 जिला कुल्लू के आनी शिक्षा खंड के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अवकाश प्रणाली में बदलाव किया गया है। अब इन स्कूलों में मौजूदा समर वेकेशन व्यवस्था की जगह विंटर वेकेशन शेड्यूल लागू होगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू को निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि विद्यार्थियों के हित और क्षेत्र की जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल के तहत स्कूलों में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक 42 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। 7 अगस्त से 12 अगस्त तक छह दिन का मानसून ब्रेक दिया जाएगा। वहीं दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद कुल चार दिन का फेस्टिवल ब्रेक भी निर्धारित किया गया है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू को निर्देश दिए हैं कि आनी शिक्षा खंड के सभी संबंधित स्कूलों को नए अवकाश कैलेंडर की जानकारी देकर इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें