अनुमति मिलते ही ठग निजी डेटा हासिल कर ऋण से कई गुना अधिक रकम वसूलने का दबाव बनाते हैं। पैसे न देने पर निजी तस्वीरें परिचितों को भेजने और वायरल करने की धमकी दी जाती है। दूसरी ओर, कम ब्याज और बिना गारंटी लोन के फर्जी ऑफर से बैंक खाते खाली करने का खतरा भी बढ़ गया है। इसमें लोन मंजूर करने से पहले प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी, बीमा और फाइल चार्ज के नाम पर बार-बार अग्रिम भुगतान करवाकर ठग संपर्क तोड़ देते हैं। बैंकिंग जानकारी व ओटीपी हासिल कर खातों से रकम भी उड़ाई जा रही है।
लोन देने के नाम पर अनजान एप को मोबाइल की फोटो गैलरी और संपर्क सूची का एक्सेस देना भारी पड़ सकता है। किसी भी संदिग्ध ऑफर पर भरोसा न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। -अशोक तिवारी, डीजीपी, हिमाचल