कृषि प्रमाणपत्र में दर्ज पहचान और पारिवारिक विवरण में विसंगतियां मिलीं
शिमला जिले के चौपाल निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत की थी कि दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उनकी संदीप से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को मंडी जिले के बहरी गांव का निवासी बताया। इसके बाद उसने 26 मार्च 2024 को राजगढ़ तहसील के नई नेटी गांव में 7 बीघा 16 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करवाई। शिकायतकर्ता ने अक्तूबर 2026 में अपने भाई के साथ सरकाघाट तहसीलदार कार्यालय और ग्राम पंचायत संधोट पहुंचकर आरटीआई, जमाबंदी और राजस्व एवं पंचायत रिकॉर्ड जुटाया। दस्तावेजों के मिलान में कृषि प्रमाणपत्र में दर्ज पहचान और पारिवारिक विवरण में विसंगतियां मिलीं।
शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही: एएसपी
आरोप है कि कृषि प्रमाणपत्र 19 मार्च 2024 को तहसीलदार सरकाघाट कार्यालय से जारी हुआ था और इसे हासिल करने के लिए सुरजीत की पहचान का इस्तेमाल किया गया, जबकि दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रदेश में धारा-118 के कथित उल्लंघन और कृषक प्रमाणपत्रों के दुरुपयोग का मामला विधानसभा सत्र में भी उठ चुका है। गौरतलब है कि हिमाचल में कोई भी गैर कृषक सरकार की बिना अनुमति जमीन नहीं खरीद सकता है। इसके लिए धारा-118 के तहत अनुमति लेनी पड़ती है।
तीन अन्य जिलों में भी खरीदी जमीन
शिकायत में सोलन के कंडाघाट, सिरमौर के पांवटा साहिब और शिमला के सुन्नी में भी जमीन खरीदने का उल्लेख है। इनके विक्रय विलेख 5 जून, 27 जून और 3 जुलाई 2024 को पंजीकृत हुए। कुछ संपत्तियां बेटे वंश लूथरा के नाम हस्तांतरित करने का भी आरोप है।