फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : 20 लाख का लालच दे पूर्व सैनिक से खुलवाया खाता, शातिरों ने ठगी के लिए किया इस्तेमाल; जानें

Sun, 03 Aug 2025 11:01 AM IST
अंकेश डोगरा तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

कांगड़ा का एक पूर्व सैनिक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने 20 लाख रुपये का लालच दिया गया था। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमा पॉलिसी मैच्योर होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये दिलवाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। अब इस खाते से ठगी की रकम के लेनदेन के चलते मध्य प्रदेश पुलिस ने बुजुर्ग को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


ठगों ने अलग बैंक खाता खुलवाकर उसकी डिटेल और एटीएम कार्ड तक मंगवाया और फिर उस खाते का उपयोग ठगी के लेनदेन के लिए किया। सूत्रों के अनुसार कांगड़ा के एक पूर्व सैनिक को एक कॉल आई, जिसमें कथित तौर पर उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी के मैच्योर होने की बात कहकर 20 लाख खाते में भेजने का लालच दिया गया।

शुरुआत में बुजुर्ग ने बात को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में खुद ही शातिरों से संपर्क कर बैठा। शातिरों ने अलग खाता खोलने के लिए कहा और बुजुर्ग ने बिना परिवार को बताए ऐसा ही किया। इसके बाद एटीएम कार्ड भी शातिरों के बताए पते पर भेज दिया। कुछ समय बाद मध्यप्रदेश में दर्ज एक ठगी मामले में उस बैंक खाते के इस्तेमाल का पता चला। एमपी पुलिस ने खाते को होल्ड करने के साथ ही पूर्व सैनिक के नाम नोटिस भेज दिया।   इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना में संपर्क किया।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पूर्व सैनिक के खाते में 20 लाख रुपये आए थे, जो ठगी से संबंधित थे। यह खाता म्यूल अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया। कई लोग जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में ठगों के जाल में फंस जाते हैं और फिर अज्ञानता में ही कानूनी पचड़े में पड़ जाते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें