ऐसे करें बचाव
कम समय में हाई रिटर्न पर विश्वास न करें। किसी भी तरह के निवेश से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें, डिजिटल अरेस्ट की कॉल को अनदेखा करें। किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, कोई भी सरकारी एजेंसी ऑनलाइन तरीके से पूछताछ नहीं करती है, बैंक खातों में लेन-देन की जानकारी मोबाइल से नहीं पूछी जाती है। ऐसे में विश्वास न करें, फोन पर शातिर सबसे पहले बातोंबातों में ही व्यक्ति की पूरी जानकारी जुटा लेते हैं। अपने व्यक्तिगत जानकारी फोन पर किसी से शेयर न करें। अगर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं तो तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाएं।