हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में ओंकार पेट्रोल पंप के पास बने यू-टर्न पर निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरनियाला निवासी के रूप में हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगाल रही है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।