आगरा के इरादत नगर थाने में दर्ज मारपीट की प्राथमिकी से एक आरोपी का नाम हटाने के लिए पुलिसकर्मियों पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीवानी में धरना दिया, जिसके बाद डीसीपी पूर्वी ने जांच का आश्वासन दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के इरादत नगर थाने में मारपीट के मामले में दर्ज प्राथमिकी से एक आरोपी का नाम निकालने के लिए पुलिसकर्मियों पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामले में बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के रौनक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ दीवानी स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के जांच के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, 30 अगस्त को हुई मारपीट की घटना में हरेंद्र ने 4 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें श्याम उर्फ श्यामू, रिंकू, रविन्द्र उर्फ गोरा और गोरा निवासी ग्राम दूदीपुरा को नामजद किया गया। आरोप लगाया गया कि श्यामू के पास घटना के समय से दो घंटे बाद तक की सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें वह घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर दिखाई दे रहा है। फुटेज समेत सभी साक्ष्य विवेचक और एसीपी को देने के बावजूद उसका नाम विवेचना से नहीं निकाला गया।
आरोप है कि आईओ ने अधिकारियों के नाम पर 15 हजार रुपये लिए। एसीपी शमसाबाद राम प्रवेश गुप्ता पर भी जनप्रतिनिधि के दबाव का हवाला देकर जल्द हाजिर होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। डीसीपी पूर्वी का कहना है कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।