फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: माथे पर तिलक लगाने और श्रीराम के नारे पर संस्कृत संस्थान में विवाद, जानें कहां का है मामला

Fri, 22 Nov 2024 06:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान बलाहर (परागपुर) विद्यार्थियों ने संस्थान की निदेशक को शिकायत सौंपी है। शिकायत माथे पर तिलक और जय श्रीराम के नारे को लेकर है। क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान बलाहर (परागपुर) में माथे पर तिलक और जय श्रीराम के नारे को लेकर विवाद हो गया है। विद्यार्थियों ने इस बारे में एक शिकायत संस्थान की निदेशक को सौंपी है। निदेशक ने अनुशासन कमेटी के समक्ष मामला भेज दिया है। साथ ही संबंधित प्रोफेसर और आरोप लगाने वाले विद्यार्थियों को कमेटी के समक्ष होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। विद्यार्थियों का आरोप है कि संस्थान के एक प्रोफेसर उन्हें तिलक लगाने और जय श्रीराम का नारा नहीं लगाने को कहते हैं। उनके अनुसार यह नारा राजनीतिक है। इसके बाद विद्यार्थियों ने संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन


मामला विश्व हिंदू परिषद के पास भी पहुंच गया। इसके बाद विहिप के सदस्य संस्थान के मुख्य गेट पर पहुंच गए और उन्होंने श्रीराम का स्तुतिगान करना शुरू कर दिया। इसके बाद विहिप सदस्य संस्थान की निदेशक प्रो. सत्यम कुमारी से मिलने पहुंचे और उनसे विवाद की जानकारी हासिल की। वहीं प्रो. सत्यम कुमारी का कहना है कि मामला ध्यान में आते ही इसे कमेटी को भेज दिया है। कुछ गलतफहमी के कारण ऐसी बात हुई है। इसका समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें