सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास हत्याकांड की जांच में एक ऐसा एंगल सामने आया है जिसने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शूटर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। चंडीगढ़ में यह पहला मामला है जिसमें किसी संगठित हत्या के लिए जम्मू-कश्मीर के युवकों का इस्तेमाल किया गया। आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने भी स्वीकार किया है कि जांच एजेंसियां इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही हैं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गिरफ्तार शूटर सनी मेहरा और आर्यन शर्मा समेत तीसरा आरोपी अमित लंबे समय से पंजाब के खरड़ क्षेत्र में अपने दोस्तों और संपकों के पास आते-जाते रहे थे।