फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू ने दिवाली से पहले डीए की किस्त जारी करने के दिए संकेत, मंडी में की ये बड़ी घोषणाएं

Sat, 26 Sep 2026 03:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, मंडी।

सार

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारी डीए की मांग कर रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर आ रही है और सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है। त्योहार के समय कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उम्मीद है कि उनकी दिवाली खुशी से मनेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने के संकेत दिए हैं। शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारी डीए की मांग कर रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर आ रही है और सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है। त्योहार के समय कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उम्मीद है कि उनकी दिवाली खुशी से मनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियां पूरी करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाया है। सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन


सुखी परिवार योजना के लिए बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री ने  उन्होंने अपना परिवार सुखी परिवार योजना की पात्रता में बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए मनरेगा में एक दिन काम करने की अनिवार्य शर्त हटाई जाएगी। परिवार की आय सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकासात्मक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने नेरचौक में जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के डिवीजन तथा डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने बल्ह क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के लिए तीन करोड़ रूपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने डंपिंग साइट के लिए 1 करोड़ रुपये, कंसा स्टेडियम की मरम्मत के लिए 50 लाख तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रिडू, नालू तथा सरयाड सड़क को पक्का करने के लिए 60 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिला मंडलों के लिए 35-35 हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गुरकोटा में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा की।
 
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबलों के 800 पद जल्द भरे जाएंगे: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही पुलिस कांस्टेबलों के 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 23 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय प्रदेश के अस्पतालों में करीब 35 प्रतिशत स्टाफ उपलब्ध था, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर लगभग 60 प्रतिशत किया है और आने वाले समय में इसे 80 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें