फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu Delhi Visit: आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, कल वायनाड में प्रियंका के नामांकन में होंगे शामिल

Tue, 22 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर तीन बजे शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात को दिल्ली से मुख्यमंत्री कालीकट जाएंगे। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री वायनाड पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे।

विज्ञापन


केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार को प्रियंका के नामांकन के बाद वायनाड में एक रैली होगी। इसमें प्रियंका गांधी के साथ वायनाड के पूर्व सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में एंट्री हो रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार देर रात दिल्ली लौट आएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें