फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- शिक्षा के क्षेत्र में होंगे बड़े बदलाव, बनाएंगे तीन निदेशालय

Sun, 12 Jan 2025 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में तीन अलग-अलग शिक्षा निदेशालय बनाए जाएंगे। ये बात रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ में बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के शिलान्यास के दौरान कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव करने जा रही है। तीन अलग-अलग शिक्षा निदेशालय बनाए जाएंगे। प्री-प्राइमरी से लेकर दूसरी कक्षा, तीसरी से बारहवीं कक्षा और स्नातक स्तर के लिए अलग निदेशालय बनाने पर मंथन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ में बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के शिलान्यास के दौरान कही।

विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों को इस स्कूल के प्राइमरी विंग को एक साल के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। इस स्कूल में आधुनिक खेल सुविधाएं होंगी। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने स्टाफ का प्रावधान किए बिना 600 स्कूल खोल दिए। वर्तमान सरकार ने फैसला किया है कि इन स्कूलों को तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक इनमें स्टाफ का प्रावधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गुणात्मक शिक्षा का स्तर गिरा है और हिमाचल प्रदेश शिक्षा के स्तर में देश में 21वें स्थान पर पहुंच गया।

सीएम सुक्खू ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की परिकल्पना है। इसीलिए राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। इन स्कूलों में एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। 10 विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें