सोमवार को सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर की ओर से व्यवस्था के प्रश्न में विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी न करने पर उठाए गए विषय पर जवाबी वक्तव्य देते हुए कहा कि भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सदन में बढ़े हुए वेतन-भत्ते को जारी न करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस पर भी वह कहते हैं कि यह सब उचित है कि अभी इसका भुगतान नहीं किया जा सका है। विधायकों को विभिन्न बिलों का भुगतान भी खुद करना पड़ रहा है। राज्य को राजस्व घाटा अनुदान वीरभद्र सिंह के समय में 8000 करोड़ रुपये तक मिला था। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के समय में 11000 करोड़ रुपए जय राम ठाकुर के समय में मिले थे, वहीं अब इस बार आरडीजी के रूप में 3200 करोड़ रुपये मिले हैं। केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त ऋण लेने की व्यवस्था को भी बंद कर दिया है।