फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जोन स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग के खेल 21 से होंगे शुरू

Thu, 07 Aug 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में जोन स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अगस्त को होगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग ने मेजबान स्कूलों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि छात्र वर्ग में सेंट्रल जोन प्रथम प्रतियोगिता की मेजबानी कीड़ी, सेंट्रल जाेन द्वितीय की मेजबानी कियाणी, चुराह जोन की झज्जाकोठी, सलूणी जोन की सुरंगाणी, भटियात जोन की ककीरा, बनीखेत जोन की समलेऊ और भरमौर जोन की मेजबानी छत्तराड़ी स्कूल को सौंपी गई है। इसके अलावा छात्रा वर्ग की मेजबानी भनौता, ख्वाह, जसौरगढ़, लाहरा, समोट, बाथरी और खणी को सौंपी गई है। 21 अगस्त से शुरू होने वाली छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 23 अगस्त को होगा। सातों जोनों की खेलकूद प्रतियोगिताएं एक साथ शुरू होगी और एक ही तिथि को समापन होगा। इसके बाद 26 से 28 अगस्त तक सात जोनों की छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। एक ही समय में सभी जोनों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज और समापन होने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें