फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मी

Sat, 30 Sep 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर चंबा में हड़ताल पर बैठे जिला परिषद अ​धिकारी और कर्मचारी वर्ग। स्त्रोंत:संवा
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने कलम छोड़ो हड़ताल शुरू कर दी है। सभी कर्मचारी विकास खंड कार्यालय सूलणी के कार्यालय परिसर में हड़ताल पर डट गए हैं। इनकी एक ही मांग है कि पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए।
विज्ञापन

इसको लेकर वे पहले भी सरकार को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते जिला परिषद अधिकारी और कर्मचारी महासंघ ने कलम छोड़ो हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया है।
शनिवार को सभी सचिव और जेई हड़ताल पर चले गए। इससे जिला परिषद से संबंधित कार्य लटक गए। हड़ताल पर डटे सचिव अशोक कुमार ने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांग पूरी नहीं करती है, तब तक जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है। हड़ताल तभी खत्म होगी, जब उनकी मांग पूरी होगी। इस कैडर के कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में शामिल किया जाए। इसको लेकर प्रदेश के सभी जिला परिषद काडर के कर्मचारी सरकार से मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी मांग को शीघ्र पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें