फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पहनने के लिए बारगाह में पसीना बहाएंगे युवा

विज्ञापन
Youth will sweat in the bargah to wear khaki
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में होने वाली पुलिस भर्ती के लिए विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने मैदान में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई। गौरतलब है कि पुलिस विभाग में 102 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 14911 युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। शारीरिक परीक्षा बीस नवंबर तक चलेगी। इसमें युवाओं को लंबी कूद, ऊंची कूद और 1500 मीटर दौड़ सहित अन्य शारीरिक दक्षता को पास करना होगा। प्रतिदिन 1200 से 1400 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा देने के लिए बुलाया जाएगा। किस अभ्यर्थी को किस दिनांक को मैदान में पहुंचना है, इसके बारे में एसएमएस के जरिये पहले ही बताया जा चुका है। जिले के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का इस साल दूसरा अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पहले वन रक्षक की भर्ती हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती को लेकर विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सूचित कर दिया गया है। भर्ती के दौरान पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें