फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक हफ्ते में देना होगा जवाब, क्यों नहीं ली क्लास

Mon, 06 Oct 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुनारा में कक्षा के समय नदारद रहने वाले पांच शिक्षकों के साथ कार्यकारी प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन्हें अब एक हफ्ते में जवाब देना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर अगर शिक्षक और कार्यकारी प्रधानाचार्य जवाब नहीं दे पाते है तो विभाग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग उपनिदेशक की अगुवाई विभागीय टीम ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण के दौरान पांच कक्षाएं बिना अध्यापकों के पाई गईं। इस दौरान यह भी देखा गया कि कार्यकारी प्रधानाचार्य स्कूल में बेहतर व्यवस्था नहीं बना पाए। ये पांच शिक्षक स्कूल आए थे, लेकिन अंतिम पीरियड में शिक्षक कक्षा में नहीं गए। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि सुनारा स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य और पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें