फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
पर्यटन स्थल खज्जियार में हुई हल्की बर्फबारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मौसम विभाग ने जनजातीय क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने उपकरणों के साथ तैयार रहें। किसी भी प्रकार की आपदा आने पर सभी विभाग मदद में अपना सहयोग दें। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

बर्फबारी का क्रम जारी है। ऐसे में प्रशासन ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलेें। अपने घरों में पर्याप्त मात्रा में खाने-पीने की वस्तुएं और जरूरी दवाइयां जमा कर लें। अगर उन्हें किसी प्रकार की जरूरी सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो वे तहसीलदार भरमौर के मोबाइल नंबर 70181-16367 और 70186-19664 पर संपर्क कर सकते हैं। मदद के लिए प्रशासन की ओर से टीम तुरंत मौके पर भेज दी जाएगी।
इसके अलावा पर्वतारोहण संस्थान के प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस खराब मौसम में आपदा बचाव संबंधी सामग्री और उपकरणों की मौजूदगी सुनिश्चित कर लें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनका इस्तेमाल लोगों की मदद में किया जाए। जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर संजय कुमार धीमान ने बताया कि मौसम विभाग ने जनजातीय क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते सभी सरकारी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को अपने घरों से बिना वजह बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। प्रशासन पूूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें