फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट का काम रोकने पर आठ लोगों के खिलाफ केस

Wed, 28 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भटियात उपमंडल के काहरी में जल विद्युत उत्पादन में लगी एक निजी परियोजना के ठेकेदारों और स्थानीय लोगों के बीच का विवाद मारपीट तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


इसके चलते परियोजना अधिकारी विकास गोस्वामी ने इस बारे तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद परियोजना प्रबंधन की शिकायत पर आठ ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

परियोजना की दूसरी साइट नागयार नाला में वन विभाग की एनओसी के बाद कार्य लगाया जाना तय हुआ है। लेकिन जब परियोजना ने साइट पर काम करने के लिए लेबर को भेजा तो नगयार गांव के कुछ लोगों ने काम न शुरू करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


वहीं कार्य स्थल पर पहुंच कर लेबर व ठेकेदारों से मारपीट की। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि नगयार नाले से परियोजना अपने लाभ के लिए सरकारी अमले को अपने पक्ष में लेकर पानी उठा रही है। जिसका यहां के ग्रामीण सिरे से विरोध करते है। क्योंकि नगयार गांव के लोग नगयार नाले के पानी का प्रयोग, सिंचाई, कृषि, बागवानी व पशु पालन के साथ-साथ दैनिक कार्यों के लिए करते हैं।

ऐसे में परियोजना द्वारा पानी उठाए जाने के बाद नगयार गांव के लोगों को काफी समस्या आ जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना की इस अनुचित कार्रवाई के लिए सभी ग्रामीण एकजुट होकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे ताकि लोगों से उनका हक न छीना जा सके। उधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अमर सिंह, संजय कुमार, काशी राम, कुलदीप राज, माया देवी, रीना देवी, नखरो देवी व जयंती देवी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।   
विज्ञापन

    
 डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस को इस दिशा में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शीघ्र ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें