फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय कला उत्सव में शिक्षा खंड हरदासपुरा विजेता

Tue, 27 Sep 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में सोमवार को जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


जिला स्तरीय कला उत्सव में जिला के विभिन्न खंडों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य, समूह गान व नाटक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता में शिक्षा खंड हरदासपुरा प्रथम स्थान पर रहा। जबकि शिक्षा खंड भरमौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।

नाटक प्रतियोगिता में भी शिक्षा खंड हरदासपुरा में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि शिक्षा खंड सिहुंता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजुअल आर्ट्स प्रतियोगिता में शिक्षा खंड हरदासपुरा के प्रतिभागियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहना स्थान प्राप्त किया। शिक्षा खंड चंबा ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गान प्रतियोगिता में हरदासपुरा खंड के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गीत को सुनकर उपस्थित दर्शकों ने खूब तालियां मारी।
विज्ञापन


साथ ही निर्णायक मंडल उन्हें पहला स्थान देने से पीछे नहीं हटा। इस प्रतियोगिता में शिक्षा खंड भरमौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय कला उत्सव में जितनी प्रतियोगिताएं करवाई गई उनमें शिक्षा खंड हरदासपुरा नेे पहला स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षा खंड हरदासपुरा के प्रतिभागी राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेने के लिए मंडी जाएंगे। मुख्यातिथि शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर ओएसडी संजीव पुरी, डिप्टी डीईओ मंजु जरयाल तथा डाईट सुमन कुमार मिन्हास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें