फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी-लंगेरा सड़क को चौड़ा करने का काम लटका

Thu, 15 Feb 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-लंगेरा मार्ग पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क को चौड़ा करने का काम चार साल से अधर में लटका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने एक किलोमीटर तंग सड़क के भाग को चौड़ा करवाने के लिए चार साल पहले कार्य शुरू किया था। कुछ दिन बाद यह काम ठप पड़ गया। इसके बाद शुरू नहीं हो पाया। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में रोष है। वाहन चालकों में हंसराज, केवल कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, प्रदीप, मनोज कुमार, सुरेश कुमार और शक्ति प्रसाद ने कहा कि मैड़ा से डडर तक सड़क काफी तंग है। श्हां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मार्ग को चौड़ा करने की चालक विभाग से मांग कर रहे थे। विभाग ने चार वर्ष पहले सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू तो किया, लेकिन कुछ दिन बाद यह काम बंद हो गया। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क के चौड़ा करने के कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि बजट की कमी के कारण सड़क को चौड़ा करने का कार्य बंद है। बजट के लिए सरकार से मांग की गई है। बजट आते ही यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें