फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिलाओं को सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रदेश में साधारण बसों में नहीं लगेगा किराया
विज्ञापन

महिलाओं को सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भैया दूज के अवसर पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रदेश की सीमा के भीतर निगम की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। हालांकि, डीलक्स और लग्जरी बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी। प्रदेश से बाहर जाने वाली बसों में भी निर्धारित किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन


एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि भैया दूज पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके तहत प्रदेश के भीतर सफर करने वाली महिलाओं से साधारण बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री की ओर से भैया दूज पर भाइयों को भी अवकाश देने की घोषणा का लोगों ने स्वागत किया है। महिलाओं विमला देवी, कंचन देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी, मीनाक्षी और पल्लवी ने सरकार के फैसले को महिलाओं के लिए राहत देने वाला बताया। वहीं, कर्मचारी वर्ग से सुनील जरयाल, विजय शर्मा, प्रदीप कुमार और दिनेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन और करवाचौथ के बाद अब भैया दूज पर पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश देकर सराहनीय पहल की है। इससे भाई-बहनों को त्योहार परिवार के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें