फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक : मनोहर

Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत किहार में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संकल्प हब के सौजन्य से हुआ। शिविर की अध्यक्षता जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने मिशन शक्ति संकल्प हब की ओर से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, लैंगिक उत्पीड़न, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम के अरुण चौहान ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी जानकारी दी। डेमोस्ट्रेटर रंजना ने वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा, गैर आपातकालीन सेवाओं तक त्वरित पहुंच की सुविधा के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्डलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। वृत्त पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें