चंबा में 108 एंबूलेंस में नवजात के साथ महिला और कर्मचारी।संवाद
चंबा। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाते समय 108 एंबुलेंस में ही ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव करवा दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल हैं।
जानकारी के अनुसार शिल्लाघराट की शेहरबानो पत्नी धनमीर को सोमवार अब सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। धनमीर ने महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद ईएमटी सुनील और पायलट सुरजीत 108 एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वे प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए निकले।
इस बीच, रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इसके बाद ईएमटी ने एंबुलेंस में ही चिकित्सीय परामर्श के तहत सुरक्षित प्रसव करवाया। बहरहाल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।