फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बारिश होने पर तालाब जाती है एचआरटीसी की वर्कशॉप

Sun, 19 Nov 2023 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी कार्यशाला चंबा की हालत बेहद खराब है। कार्यशाला परिसर में गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है। इससे कार्यशाला में पानी भर जाता है और यह तालाब का रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन

कार्यशाला के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी भरे वातावरण में कर्मचारी कार्य करने पर मजबूर हैं। इस मामले को लेकर निगम के अधिकारी भी सुध नहीं ले रहे हैं। हालांकि, निगम प्रबंधन का दावा है कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है, लेकिन आज तक बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। खस्ताहाल कार्यशाला में बसों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
जानकारी के अनुसार चंबा डिपो में डेढ़ सौ से अधिक बसें है। करीब 120 बसें रोजाना विभिन्न रूटों पर दौड़ती हैं। कार्यशाला में इन बसों की मरम्मत की जाती है। दबी जुबान में कर्मचारी भी अधिकारियों से अपनी समस्या बताते हैं, मगर समाधान के लिए कदम नहीं उठाए जाते हैं। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर भेजे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द बजट का प्रावधान होगा और कार्यशाला का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें