फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश खाकर सड़क पर गिरी महिला की मौत

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में मृतक महिला की पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान कागजी कार्रवाई पूरी करते पुल - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। शहर के पास हरदासपुरा मोहल्ला में महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। यह मामला रविवार सुबह के वक्त पेश आया।
विज्ञापन

महिला की पहचान जीवो देवी (58) पत्नी गुरुदयाल गांव मौखरी डाकघर राड़ी तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
महिला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात थी। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद हरदासपुरा मोहल्ला में बेटी से मिलने आई। महिला सुबह सैर के लिए निकली। करीब साढ़े सात बजे अचानक महिला गश खाकर सड़क पर गिर गई। इससे महिला के सिर पर चोटें आई। उन्हें तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें