फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौत

Sun, 04 Oct 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चांजू में घास काटते समय गहरी खाई में गिरने से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान देई पत्नी तेज सिंह निवासी गांव डाका, तहसील चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार देई देवी रोजाना की तरह घास काटने के लिए घर से निकली थी। घास काटते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत खाई में गिरने से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें