फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एटीएम स्थापित होने से छह पंचायतों के लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 13 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। भनौता, सिंगी, पंजोह, चिलबंगला, द्रड्डा और कोलहड़ी पंचायतों के ग्रामीणों को नकदी निकालने के लिए 12 से 28 किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। पंचायत भनौता स्थित चनेड़ जीरो पॉइंट पर एटीएम स्थापित होगी। इसके लिए पंचायत प्रबंधन की ओर से भी अनुमति प्रदान कर दी गई है। लिहाजा, अब लोगों को अपने मनरेगा पेमेंट समेत अन्य जमा खातों से पैसे निकालने के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

भनोता, सिंगी, पंजोह, चिलबंगला, द्रड्डा, कोलहड़ी में अमूमन 7,000 खाताधारक और 600 किसान है। ग्रामीण राजीव कुमार, राजेंद्र ठाकुर, सोनू शर्मा, विजय कुमार, नरेश कुमार और दलीप कुमार ने बताया कि पहले छह पंचायतों के बैंक खाताधारकों को परेल, चंबा और बाथरी का रुख करना पड़ता है। उधर, भनौता पंचायत प्रधान अनुज ठाकुर ने बताया कि एटीएम स्थापित होने से छह पंचायतों के अधीन आने वाले खाताधारकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें