फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-साहो मार्ग पर डेढ़ घंटा थमे पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर मछराली माता मंदिर के पास मंगलवार सुबह 8:30 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पाडला से फुलनूटाला तक जाम लग गया। ऐसे में हालांकि, बाइक चालक अपनी जान जोखिम में डालते हुए पहाड़ी से गिरते पत्थरों के बीच से दूसरे छोर तक निकले।
विज्ञापन

इस दौरान उनके दोपहिया वाहनों को क्षति भी पहुंची। दस बजे के करीब पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थमने के बाद मौके पर मौजूद विभागीय मशीनरी ने मार्ग को बहाल किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चंबा-सिल्लाघ्राट मार्ग पर भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से यातायात काफी प्रभावित हुआ। इस दौरान निगम की बस भी मार्ग बंद होने से फंस गई। सूचना मिलने के बाद जेसीबी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। संजीव कुमार, नारायण सिंह, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, सचिन कुमार, योगराज आदि ने बताया कि मछराली माता मंदिर की पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों के कारण मार्ग बंद पड़ गया। इस दौरान कर्मचारियों समेत ग्रामीण भी मार्ग पर फंस गए। टीबी अस्पताल, सरोथा-पनेला मार्ग पर पंज पांडव मंदिर के समीप सरोथा नाले में अत्यधिक मलबा और कीचड़ सड़क पर आ जाने से यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान वाहन चालक रिस्क लेकर बाइकों को उठाकर रास्ता पार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें