फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,

विज्ञापन
चंबा के डंडी-तेलका मार्ग पर बर्फबारी में फंसी परिवहन निगम की बस।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
जिले में 53 मार्गों पर थमी वाहनों की रफ्तार, 399 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन

लोगों को पैदल करनी पड़ रही आवाजाही, बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
जिले में 27 पेयजल योजनाएं बंद, 38 बसें विभिन्न रूटों पर फंसीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला में बर्फबारी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कबायली क्षेत्र पांगी में चार फीट, जोत, पौलहाणी में दो फीट, लक्कड़मंडी में एक फीट, पौलहाणी भरमौर में 15.24 सेंटीमीटर के करीब ताजा बर्फबारी हुई है। जिले में 399 ट्रांसफार्मर बंद होने से लोग अंधेरे में ठिठुरने को मजबूर हैं। भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 53 मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन और बर्फबारी के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी है। जिले में 27 पेयजल योजनाएं बंद होने से लोगों को मजबूरन बर्फ पिघला कर काम चलाना पड़ रहा है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला दियूंलेरा के भवन पर तोस का पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट बीईईओ को भेजी गई है।
जिला में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत बर्फबारी और बारिश का क्रम जारी रहा। भरमौर-पठानकोट हाईवे चनेड़, लाहल धांक और खड़ामुख के पास बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद हाईवे प्रबंधन की मशीनरी ने बहाल किया। वहीं, जिला में 110 मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद 57 मार्गों को बुधवार देर शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। जबकि, 53 मार्गों को वीरवार को बहाल करने का विभाग दावा कर रहा है। बर्फबारी से 60 बस रूट प्रभावित हुए। जिले के 38 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हैं। जिला के चंबा, सलूणी, पांगी, डलहौजी, भटियात और भरमौर-पांगी में जगह-जगह बिजली लाइन टूटने, खंभे क्षतिग्रस्त होने से 793 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए। बोर्ड कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए देर शाम तक 394 ट्रांसफार्मरों को सुचारु कर दिया। सलूणी, भरमौर और तीसा में 27 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के तहत आते बैरागढ़ के कुड़थला विद्युत सब स्टेशन में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से दस पंचायतों में ब्लैक आउट हो गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें