बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट उच्च मार्ग पर तरकुट में बनीखेत पुलिस ने पंजाब से आ रही एक निजी गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 238 बोतलें बरामद की हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार बनीखेत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर तरकुट में दबिश देकर एक पंजाब नंबर की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी देखी। जब चालक से पूछताछ की तो वह घबराहट में हड़बड़ाने लगा। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की में 238 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने गाड़ी चालक प्रताप सिंह निवासी गली नंबर-दो बड़ाली डाकघर छयाड़ा, तहसील व जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। डलहौजी डीएसपी हेमंत ठाकुर ने पुष्टि की है।