फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कस्तूरबा गांधी में 50 सीटें बढ़ने पर मैहला वासियों में खुशी की लहर

Fri, 09 Aug 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मैहला पंचायत में लंबे समय की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। इसके लिए मैहला वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पीसीसी सचिव अमित भरमौरी और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का आभार जताया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस भरमौर के महासचिव उमेश कुमार ने बताया कि मैहला के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे कि कस्तूरबा गांधी बालिका हॉस्टल में 50 सीटें और बढ़ाई जाएं। पंचायत में कई ऐसी बालिकाएं हैं, जो पढ़ाई तो करना चाहती हैं लेकिन घर के हालात अच्छे नहीं होने के कारण वे पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं। मौजूदा समय में मैहला कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में 100 बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। अब वहां पर 50 अतिरिक्त बालिकाएं पढ़ाई करने के लिए जाएंगी। इसको लेकर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बालिकाओं के लिए नया भवन भी सरकार बनाकर देगी। यह सब पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व पीसीसी सचिव अमित भरमौर के प्रयासों से हो पाया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें