फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जल शक्ति विभाग के काउंटर पर व्यवस्था मिली पानी-पानी

Tue, 02 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दिन मंगलवार, समय : सुबह 10 बजे, स्थान : जल शक्ति विभाग कार्यालय। पानी के बिल जमा करवाने का काउंटर बंद पड़ा है। लोग नवंबर का पानी का बिल नहीं आने से परेशान होकर पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन जवाब देने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

लोग इस बात को सोचकर चिंतित हो रहे हैं कि इस बार उन्हें दो या तीन महीने का बिल एक साथ विभाग थमा सकता है। जिसका भुगतान करना उन्हें मुश्किल हो सकता है। शहरी क्षेत्र में बिजली की दर 444 रुपये प्रतिमाह की गई है। ऐसे में तीन माह का बिल एक साथ आने पर लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।
सुबह 10:30 बजे बनगोटू मोहल्ला के विनाेद कुमार काउंटर में पहुंचे, जो कि दरवाजे पर लटका ताला देख काफी मायूस हुए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि बिल हर माह समय पर लिया जाना चाहिए। सरकार और विभाग मिलकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। पूर्वाह्न 11 बजे मुगला निवासी अजय कुमार जब आए तो उन्होंने कहा कि जब लोग समय पर अपना बिल जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं तो विभाग बिल लेने में आनाकानी क्यों कर रहा है। इसके बाद यदि विभाग दो या तीन महीने का बिल एक साथ देगा तो लोग उसे नहीं भरेंगे। पूर्वाह्न 11:15 बजे पहुंचे सुल्तानपुर निवासी विकास कुमार ने बताया कि एक तो सरकार ने शुल्क बढ़ा दिया है कि आम लोगों को हर माह इसे भरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में तीन महीने का बिल जब एक साथ आएगा तो उसकी भरपाई ओर भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन


पानी के बिलों को नहीं लेने के लिए सरकार की तरफ से आदेश हुए हैं। बिलों की वृद्धि को लेकर सरकार अपने स्तर पर विचार-विमर्श कर रही है। जैसे आदेश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। दीपक भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें