फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भंजराड़ू बस स्टैंड में लगेंगे बेंच, बसों के इंतजार में नहीं होगी यात्रियों को परेशानी

Tue, 02 Dec 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भजंराड़ू बस अड्डा में बैठने के लिए लगे बैंच।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र की 52 पंचायतों के लोगों को अब भंजराडू स्थित नए बस अड्डे पर खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना होगा। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से बस अड्डा परिसर में बेंच की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले बस अड्डे में यात्रियों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। बसों का इंतजार यात्रियों को खड़े रहकर ही करना पड़ता था। बस अड्डे का निर्माण छह करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया है।
लोगों की इस समस्या को प्रदेश के अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। अब प्रशासन ने बस अड्डा परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था कर दी है। स्थानीय निवासी सुभानदीन, सोभिया राम, प्यार सिंह, योग राज, कमलेश, सुरेश कुमार, हंसराज, विनोद कुमार और देवराज ने बताया कि सरकार ने जब बस अड्डे का उद्घाटन किया था तो उस दौरान यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए था। अब प्रशासन ने इस बारे में उचित पहल की है और लोगों की सुविधा का ख्याल रखा है।
विज्ञापन


एसडीएम तीसा राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों के बैठने के लिए बस स्टैंड में बेंच स्थापित कर दिए है। इससे लोगों को अब किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें