फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना निगरानी ट्रैफिक लाइट चालू करने की योजना पर पानी

Wed, 10 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा सपड़ी के पास लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी बाजार में ट्रैफिक लाइटों से जाम की समस्या को नियंत्रण करने की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। हालात यह है कि निगरानी न होने के चलते एकतरफा वाहनों की आवाजाही के बजाय दोनों तरफ से पूर्व की तरह वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे में जाम की समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

सुदली चौक से लेकर चुवाड़ी मुख्य बाजार तक यही हालात है। ऐसे में वाहन चालकों को जाम की वजह से जूझना पड़ रहा है। ट्रैफिक लाइटें तो प्रशासन की ओर से स्थापित कर दी गई हैं, लेकिन सही निगरानी न होने के चलते दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही का दौर बदस्तूर जा रही है।
लोगों की मानें तो यहां सीसीटीवी कैमरों की दरकार है। अगर यहां सीसीटीवी कैमरे लगते है तो इससे वाहनों की निगरानी भी होगी। साथ ही नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा भी कस जाएगा, लेकिन वर्तमान में हालात बेहद खराब है। पूर्व की तरह ही जाम की समस्या बनती जा रही है।
विज्ञापन

चुवाड़ी बाजार में वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। इस वजह से जाम की समस्या आम हो गई है। प्रशासन को जाम नियंत्रण करने के लिए ओर प्रयास करने की जरूरत है। रजत धीमान, स्थानीय निवासी
चुवाड़ी बाजार में जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक लाइटें लगाई गई है, लेकिन इसकी पालना बेहद कम वाहन चालक कर रहे हे। इसे जाम लग रहा है। हैप्पी, स्थानीय निवासी
दोनों तरफ से एक ही समय में आवाजाही से जाम बढ़ रहा है। निगरानी न होने के चलते ऐसी दिक्कतें पेश आ रही है। प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने चाहिए। विशाल महाजन, स्थानीय निवासी
बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने चाहिए। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या भी नहीं बन पाएगी। सुनील कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


यह मामला ध्यान में है। जल्द ही इस बारे में उचित पहल की जाएगी और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाया जाएगा। पारस अग्रवाल, एसडीएम भटियात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें