फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पंचायतों के हजारों लोगों का जलसंकट होगा दूर

विज्ञापन
Water crisis of thousands of people of seven panchayats will be overcome
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जलशक्ति विभाग 23 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना से डलहौजी और चुराह विस क्षेत्र की सात पंचायतों की प्यास बुझाएगा। सरकार ने बैरा सियुल-अंजनी माता उठाऊ पेयजल योजना के लिए मंजूरी दे दी है। सरकार की मंजूरी मिलते ही जलशक्ति विभाग ने पेयजल योजना का निर्माण करने के लिए आगामी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पेयजल योजना के निर्माण से दो विस क्षेत्रों की सात पंचायतों में रहने वाली आठ हजार की आबादी की पेयजल समस्या का समाधान होगा। डलहौजी विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ेला, कंधवारा, खड़जौता और पिछला डियुर और चुराह विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमगिरी, पंझेई और चीह को योजना का लाभ मिलेगा। इन पंचायतों में अक्सर पानी की किल्लत रहती है। इसकी वजह से लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहता है। गर्मियों में पहाड़ों पर पानी सूखने लगता है, जिसके चलते इन पंचायतों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए जलशक्ति विभाग ने 23 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है।
जलशक्ति विभाग अब सियुल खड्ड से पानी लिफ्ट कर इन पंचायतों में पहुंचाएगा। पंचायतों में पानी के भंडारण के लिए हजारों लीटर क्षमता वाले पेयजल भंडारण टैंक भी बनाए जाएंगे। पंचायत समिति अध्यक्ष कंगना सेठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार और स्थानीय लोगों जर्म सिंह, सोभिया राम, देसराज, चैन लाल, बिहारी लाल, टेक चंद, प्रेम लाल और जानकी देवी ने पेयजल योजना को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर का आभार प्रकट किया है। लोगों ने जल्द योजना का कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना की डीपीआर मंजूर हो चुकी है। आगामी प्रक्रिया पूरा की जा रही है। जल्द सात पंचायतों के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें