फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात में गहराया जल संकट, तीन पेयजल योजनाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल भटियात में शुक्रवार देर रात हुई बारिश के चलते जल संकट गहराने लगा है। बारिश के कारण क्षेत्र की तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत महसूस होना शुरू हो गई है। हालांकि, जल शक्ति विभाग की टीमें प्रभावित योजनाओं को बहाल करने में जुटी हुई हैं लेकिन शनिवार को योजनाओं को पूरी तरह बहाल नहीं किया जा सका। बारिश के कारण पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से परेशानी और बढ़ सकती है। विभागीय टीमें योजनाओं को जल्द बहाल करने के लिए मौके पर कार्य कर रही हैं। वहीं, बारिश के कारण बंद डलहौजी के दो और तीसा के एक मार्ग को बहाल कर शनिवार को वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। इससे इन क्षेत्रों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मार्ग बहाल होने से लोगों को जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करने में सुविधा मिली है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि बारिश से प्रभावित व्यवस्थाओं को बहाल करने का कार्य लगातार जारी है। संबंधित विभागों की टीमें सड़क, बिजली और पेयजल सेवाओं को सामान्य करने के लिए मौके पर जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें