फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 65-70 वर्ष के पेंशनरों को भी एरियर जारी करे बिजली बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ शाखा चंबा की मासिक बैठक शनिवार को राज्य बिजली बोर्ड के विश्राम गृह हरदासपुरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य आत्मा राम शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की बकाया देनदारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में करण, हरिंदर सिंह और दया कांत शर्मा ने पेंशनरों की लंबित देनदारियों के संबंध में अपने विचार प्रकट किए। बैठक में पदाधिकारी मुकेश बेदी ने 58 से 65 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की कुछ राशि का भुगतान किए जाने पर बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया। अब पेंशनरों ने मांग उठाई कि 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को भी राज्य सरकार की तर्ज पर संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान करने के आदेश जारी किए जाएं। इसके अलावा लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें भी जल्द जारी करने का आग्रह किया गया। बैठक में पेंशनरों ने कहा कि उनकी कई देनदारियां अभी लंबित हैं। ऐसे में बोर्ड प्रबंधन को इनका जल्द निपटारा कर पेंशनरों को राहत प्रदान करनी चाहिए। बैठक में विश्वामित्र महाजन, खेम सिंह नरियाल, निक्कू राम, मदन दयाल, धर्मवीर शर्मा, करम चंद शर्मा, सोविया राम, मान चंद, शंकर सिंह, उमेश बेदी, ओम प्रकाश गुलेरिया, नरेश सेठ, प्रदीप कुमार, बुधिया राम, दलीप चौना, हेमलता शर्मा, आराधना महाजन और मधु सुमन सहित करीब 60 पेंशनरों ने भाग लिया। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव दलीप चौणा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें