फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 628 मतदान केंद्रों में डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा चुनाव के तहत जिले के पांच विस क्षेत्रों में स्थित 628 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार को पोलिंग बूथों पर मतदान केंद्र स्थापित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डीसी राणा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित शेड्यूल के तहत मतदान प्रक्रिया आरंभ होगी। मतदान प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके तहत तीन हजार पुलिस कर्मचारी, पुलिस जवान और गृहरक्षक मोर्चा संभाले हुए हैं। बताया कि जिले में स्थापित 628 पोलिंग बूथों में से 50 प्रतिशत 315 बूथों पर वेब कास्टिंग का प्रबंध है। वेब कास्टिंग का सीधा प्रसारण चुनाव आयोग, चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर, जिला चुनाव अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर के पास उपलब्ध रहेगा। वेब कास्टिंग न होने वाले मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। दूरसंचार सेवाएं न होने वाले मतदान केंद्रों में पुलिस का नेटवर्क उपलब्ध रहेगा। एक पोल-डे सिस्टम काम करेगा जिसमें मतदान केंद्रों में मतदान शुरू होने समेत हर दो घंटे में मत प्रतिशतता की जानकारी मिलेगी। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विस क्षेत्र चंबा और चुराह से ईवीएम को बहुतकनीकी संस्थान में पहुंचाया जाएगा।
जिले के विस क्षेत्र भरमौर, चुराह और डलहौजी से ईवीएम को आरओ सेंटर पहुंचाने के बाद अगले दिन बहुतकनीकी कॉलेज चंबा पहुंचाकर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। जनजातीय क्षेत्र पांगी से ईवीएम को 13 नवंबर को एयर लिफ्ट करके चंबा पहुंचाया जाएगा। ईवीएम पहुंचने पर स्ट्रांग रूम सील कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के 36 पोलिंग स्टेशन पांगी में हैं। पांगी में बुधवार को हुई बर्फबारी से बंद रास्तों को पंचायतीराज संस्थानों की ओर से खुलवाया गया। देर रात तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंचीं।
शुक्रवार को सभी कार्यालयों में मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। लंबे समय से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को चुनाव और मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें