फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई ना होने से नाराज ग्रामीणों ने खाली बर्तन पीट जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सात दिनों से पेयजल किल्लत झेल रहे दिरवाड़ी के ग्रामीणों ने खाली बर्तन पीटकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि उनके गांव में पिछले सात दिनों से नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है।
विज्ञापन

वीरवार को भी ग्रामीण पेयजल नलों के पास खाली बर्तन लेकर पानी आने का इंतजार करते रहे। मगर नल में पानी की बूंद तब नहीं टपकी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने खाली बर्तनों को पीटकर विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी की।
लोगों का कहना है कि गांव में पिछले सात दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। विभाग ने वीरवार को पानी की सप्लाई देने का आश्वासन दिया था। मगर वीरवार को भी पानी नहीं आया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुईतो ग्रामीण खाली बर्तन लेकर विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण रसालू राम, मैना देवी, संजू राम, हंसराज, गोविंद, बलदेव, चैन सिंह, टेक चंद, बिटू राम, हरीश और राजू ने बताया कि गांव में पेयजल किल्लत चल रही है।
बार-बार सूचित करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को समस्या का समाधान करने के लिए तीन दिनों की मोहलत दी है।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विकास बख्शी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। गांव में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए जेई को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें