फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर मैहला घार में हर घंटे रुक-रुक दौड़ेंगे वाहन

Thu, 23 Apr 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-भरमौर एनएच पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
भूस्खलन को रोकने के लिए 31 मई तक अस्थायी रूप से नियंत्रित होगी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

हर घंटे 25 से 30 मिनट तक अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही रोककर नियंत्रित किया जाएगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मैहला घार में भूस्खलन रोकथाम कार्य के दृष्टिगत 31 मई तक वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से नियंत्रित होगी।
जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते प्रतिदिन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक कार्य के दौरान आवश्यकता के अनुसार प्रति घंटे 25 से 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक कर यातायात नियंत्रित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रभाग की ओर से सूचित किए जाने और लैंडस्लाइड मिटिगेशन से संबंधित जारी कार्यों के दौरान जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं से संबंधित एंबुलेंस, अग्निशमन और पुलिस वाहनों के परिचालन के दौरान उन्हें बिना किसी विलंब के आवागमन की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें