फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैरा सियुल परियोजना में तीसरे दिन भी मजदूरों का धरना-प्रदर्शन

Thu, 23 Apr 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बैरा स्यूल परियोजना सुरंगानी में प्रदर्शन करते बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के क
विज्ञापन
डैम साइट तीसा में कार्यरत रहे दुनी चंद को हटाने से खफा है यूनियन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले मजदूर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया।
सीटू के जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि यह प्रदर्शन कंट्रोल रूम डैम साइट तीसा में कार्यरत रहे दुनी चंद को 10 अप्रैल 2026 से सेवा से हटाए जाने के विरोध में है। जब तक उन्हें वापस ड्यूटी पर नहीं बुला लिया जाता, यूनियन धरना-प्रदर्शन जारी रखेगी। यूनियन का कहना है कि दुनी चंद को 58 वर्ष की आयु का हवाला देकर नौकरी से हटाया गया जबकि सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु 60 वर्ष है। एनएचपीसी भारत सरकार का उपक्रम है। इसलिए यहां केंद्र सरकार के कानून लागू होंगे। यूनियन ने इसे पूरी तरह अन्यायपूर्ण और नियमों के विरुद्ध बताते हुए उनकी तुरंत बहाली की मांग उठाई है।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों और मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने कहा कि इसे नहीं रोका गया तो भविष्य में अन्य कर्मचारियों की नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। यूनियन ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी प्रबंधन को अवगत कराया गया था और बातचीत की गई थी लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं निकला। इसके चलते मजदूरों को धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें मान्य नहीं होतीं, तब तक धरना-प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और एकजुटता का परिचय दिया। धरने में धर्म चंद, लौकी ठाकुर, सुरेंद्र, सुनील समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंबा के बैरा स्यूल परियोजना सुरंगानी में प्रदर्शन करते बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें