फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुबह जान जोखिम में डाल गुजरते रहे वाहन, दोपहर बाद सड़क बंद

Wed, 04 Feb 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में तीसा के सरेला नाला के पास कार्य में जुटे कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। दिन : बुधवार, समय : सुबह 9 बजे, स्थान : चंबा-तीसा मार्ग पर सरेला नाला। दलदल में बदले सड़क के 50 मीटर के हिस्से में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मलबे को हटाने में जुटे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम सुबह 9 बजे मौके पर पहुंची तो देखा कि दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं। इस दौरान दलदल के बीच ही हल्के वाहन भी यहां से गुजरे। इसी तरह सुबह 10:30 बजे के बाद वाहन गुजरते रहे। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया तो सड़क वाहन योग्य नहीं पाई गई और दोपहर 2 बजे इस सड़क पर आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन

हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आपातकालीन वाहन के लिए यहां से गुजरने में छूट दी है। इस मार्ग पर पैदल यात्री भी मुश्किल से सफर करते दिखे। इस बीच दोपहर बाद मार्ग को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी भी पहुंची और युद्धस्तर पर काम शुरू किया। इस मार्ग को एक सप्ताह से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। इस बीच अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द मार्ग सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
ये बनाया वैकल्पिक मार्ग
इस सड़क के बंद होने से लोक निर्माण विभाग की ओर से दो साल पहले बनाए गए मार्ग कॉलोनी मोड़ से डैमसाइट मार्ग को वैकल्पिक तौर पर खोला गया है। हालांकि इससे वाहन चालकों को तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी है। बुधवार दोपहर बाद मार्ग को पूरी तरह से बंद किया गया, जबकि आपात वाहनों की आवाजाही जारी रही। वीरवार को भी सड़क बंद रहेगी। सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें