चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी।संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मुकाबले में तनोला की टीम ने हिमालयन टाइगर को चार विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच बीआरटीसी की टीम ने परेल को 12 रन से हराया। प्रतियोगिता के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि पहले मैच में हिमालयन टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 118 रन बनाए। इसमें अक्षु और मनीश ने 26-26 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तनोला की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। दिन के दूसरे मैच में बीआरटीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। परेल की टीम 110 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।