फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में लगेगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
vaccination shedule declared
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वीरवार को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने स्वास्थ्य संस्थानों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़, पुखरी, राजनगर, शक्ति देहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू, मोबाइल टीम सालोह, परोथा, रजिंडू, छछलेड़, परिहार, द्रड्डा और चाहला में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्हेल, जसोरगढ़, नकरोड़, मोबाइल वैन तीसा, ग्राम पंचायत भंजराडू, सेई कोठी, हटवास, कुठेड़, थनेईकोठी, सनवाल, सेला, देहग्रां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तूंगाला, डियूर, सुंडला, सालवां, डंडी, बरंगाल और वांगल में शिविर लगाए जाएंगे।
इनके अतिरिक्त सिविल अस्पताल सलूणी, किहार, बगी समा, भूनाड़, एमसीएच भरमौर, होली, पीएचसी गरोला, आंगनबाड़ी संचुई, स्वास्थ्य उप केंद्र भून, औरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, मैहला, छतराड़ी, रावमापा करियां, मंगला, जीएमएस कुरांह, प्राइमरी स्कूल रजेरा, प्रीणा, अनेला, भरियां, कोलका, जटकरी, ग्राम पंचायत राडी और फॉरेस्ट हाउस कूंर में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककीरा, स्वास्थ्य उप केंद्र जंदरोग, ओसल और थुलेल में कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें