डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी में 18 से लेकर 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो रही है। इस उम्र के लोगों को सप्ताह में दो दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को सोमवार और वीरवार को ही टीका लगाया जाएगा। इस आयु वर्ग के लोगों को डलहौजी के मोतीटिब्बा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि, 45 वर्ष और इससे ऊपर की उम्र के लोगों को डलहौजी के एसडीएम कार्यालय के समीप बचत भवन में वैक्सीन लगाई जाएगी।
डलहौजी के एसडीएम जगन ठाकुर ने बताया कि सोमवार यानी 17 जनवरी से डलहौजी में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले पंजीकरण करवा रखा है और उन्हें सेशन अलॉट किया गया है, वही तय दिन में टीका लगवाने के लिए आएं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिना सेशन अलॉट किए लोग केंद्र में न आएं। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष और उसके ऊपर की आयु के लोगों की वैक्सीनेशन पहले की तरह बचत भवन में जारी रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।