चंबा। स्वास्थ्य विभाग चंबा की ओर से 45 वर्ष की आयु तक के लोगों के टीकाकरण और पंजीकरण संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया है। सीएमओ डॉ. कपिल ने बताया कि 16 और 17 मई को लोग विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर टीकाकरण और पंजीकरण करवा सकते हैं। 16 मई को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, बचत भवन चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, स्वास्थ्य उप केंद्र सरोल के तहत हरिपुर, सिढ़कुंड, केगा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में वैक्सीन लगाई जाएगी।
17 मई को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, एमसीएच मेडिकल कॉलेज चंबा, बचत भवन चंबा, पीएचसी पुखरी, राजनगर, सीएचसी साहू, स्वास्थ्य उपकेंद्र छछलेड़ में टीकाकरण किया जाएगा। 16 मई को सिविल अस्पताल तीसा, सनेईकोठी, थनेई कोठी, पावर स्टेशन गनेड़, टिकरीगढ़ और 17 मई को कल्हेल, खुशनगरी, सेईकोठी और देवीकोठी में टीकाकरण होगा। 16 व 17 मई को स्वास्थ्य खंड भरमौर के सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
16 मई को स्वास्थ्य खंड समोट के सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, बाथरी, गरनोटा और 17 मई को बाथरी, समोट और कालाफाट में टीकाकरण होगा। 16 मई को स्वास्थ्य खंड किलाड के सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र करयूणी, कुमार और 17 मई को किलाड़ अस्पताल, सेंचूनाला, पुर्थी और रेई में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।