चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उटीप की टीम ने द्रम्मण को तीन विकेट से हराया। आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में द्रम्मण की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 120 रन बनाए। इसमें रैणा ने 30 और बंटी ने 27 रन का योगदान दिया। उटीप की तरफ से थापू ने दो और अमित ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उटीप की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
उटीप की ओर से वीरू ने 37 और विशाल ने 20 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। द्रम्मण की ओर से हेतु और मुन्ना ने एक-एक विकेट हासिल किया। उटीप टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद